सेलेना ने इंस्टा पर सर्वाधिक फॉलो की जाने वालीं महिला बनने के बाद सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

अमेरिकी गायिका सेलेना गोमेज़ ने इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक फॉलो की जाने वालीं महिला बनने के बाद सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर यह घोषणा की। गौरतलब है, इंस्टाग्राम पर 38.2 करोड़ फॉलोअर्स वालीं सेलेना ने अमेरिकी टीवी स्टार काइली जेनर को पछाड़ा है जिनके वर्तमान में 38 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

Load More