सेल्फ ऑब्सेशन की पराकाष्ठा: पीएम के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लगाने पर कांग्रेस
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट से पहले अहमदाबाद के स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लगाने पर प्रतिक्रिया दी है। जयराम ने कहा, "खुद अपने नाम पर स्टेडियम का नाम रखकर लैप ऑफ ऑनर लगाना सेल्फ ऑब्सेशन की पराकाष्ठा है।" गौरतलब है, नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा खेल स्टेडियम है।