सेल्फी लेने के दौरान महाराष्ट्र में नदी में गिरी एक ही परिवार की 4 लड़कियां, 2 की हुई मौत
विरार (महाराष्ट्र) में वैतरणा नदी के घाट पर सेल्फी लेने के दौरान एक ही परिवार की 4 लड़कियां शनिवार को नदी में गिर गईं जिसमें दो बहनों (15-वर्षीय व 24-वर्षीय) की डूबने से मौत हो गई। हादसे में अन्य 2 को लोगों ने रस्सी की मदद से बचा लिया। बकौल पुलिस, पैर फिसलने से लड़कियां नदी में गिर गई थीं।