सेल्फी के लिए आंध्र प्रदेश के ज़ू में बाड़े में घुसे शख्स को शेर ने गर्दन पकड़कर घसीटा, हुई मौत
तिरुपति (आंध्र प्रदेश) स्थित चिड़ियाघर (ज़ू) में गुरुवार को प्रह्लाद नामक एक शख्स कथित तौर पर नशे की हालत में सेल्फी लेने के लिए शेर के बाड़े में घुस गया। बकौल रिपोर्ट्स, बाड़े में 3 शेर थे जिनमें से एक शेर ने प्रह्लाद की गर्दन पकड़ ली और फिर करीब 100 मीटर तक घसीटा। प्रह्लाद की मौत हो गई है।