सेल्सफोर्स करेगी अपने 10% कर्मचारियों की छंटनी, कुछ ऑफिस भी करेगी बंद
सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स ने कहा है कि वह अपने लगभग 10% कर्मचारियों की छंटनी करेगी और कुछ दफ्तरों को भी बंद कर देगी। कंपनी के सीईओ मार्क बेनिऑफ ने कहा, "कोविड-19 महामारी के दौरान हमारा राजस्व बढ़ा जिसके कारण हमने बहुत से लोगों को काम पर रखा और हमें अब आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं। मैं इसकी ज़िम्मेदारी लेता हूं।"