सैकड़ों क्रू मेंबर्स के सिक लीव लेने के चलते एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द कीं 70+ उड़ानें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने करीब 300 क्रू मेंबर्स द्वारा ऐन मौके पर सिक लीव लेकर फोन स्विच ऑफ किए जाने के बाद 70 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। पीटीआई के अनुसार, क्रू मेंबर्स एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में सिक लीव ले रहे हैं।