सैकड़ों समर्थकों के साथ मार्च कर ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल, नैशनल हेराल्ड केस में हुए पेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मार्च कर ईडी दफ्तर पहुंचे और नैशनल हेराल्ड केस से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में पेश हुए। कांग्रेस ने ट्वीट किया, "तुम उसे डराने की सोचे बैठे हो, जिसके पीछे देश और गांधी है...ज़रा और ज़ोर लगाओ तानाशाह केवल ईडी नहीं काफी है।"