सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने खरीदी ₹1.13 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार, सामने आई तस्वीर
अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में बीएमडब्ल्यू एक्स5 खरीदी है जिसकी कीमत ₹1.13 करोड़ बताई जा रही है। वह सोमवार रात अपनी कार को मुंबई में अपने घर लेकर पहुंचे जिसकी तस्वीर सामने आई है। गौरतलब है कि इब्राहिम ने हाल ही में अपने ऐक्टिंग डेब्यू के प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म की है।