सैफ ने रोड पर अनजान शख्स से की थी लड़ाई, दोनों ने एक-दूसरे को काटा व हंसने लगे: कमल सदाना
ऐक्टर कमल सदाना ने एक इंटरव्यू में अभिनेता सैफ अली खान का एक वाकया साझा किया है। सदाना ने कहा, "सैफ ने एक बार दूसरी कार चला रहे एक अनजान शख्स से रोड पर लड़ाई की थी। दोनों ने एक-दूसरे को काटा था और...हंसने लगे थे।" उन्होंने बताया, "इसके बाद दोनों अस्पताल गए और सैफ ने टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया।"