सैफ पर लगे एनआरआई बिज़नेसमैन से मारपीट के आरोप के केस में जून से शुरू हो सकती है सुनवाई
अभिनेता सैफ अली खान और 2 अन्य लोगों द्वारा 2012 में ताज होटल (मुंबई) में एनआरआई बिज़नेसमैन और उसके ससुर से मारपीट के आरोप में कोर्ट में जून से सुनवाई शुरू हो सकती है। एस्प्लेनेड अदालत के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 24 अप्रैल को सैफ और उनके 2 दोस्तों- शकील लडक और बिलाल अमरोही के खिलाफ आरोप तय किए।