सैम करन ने एक ओवर में 20 रन देने के बाद गुस्से में कैमरामैन को दिया धक्का
इंग्लैंड के ऑल-राउंडर सैम करन ने रविवार को वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में एक ओवर में 20 रन देने के बाद गुस्से में कैमरामैन को धक्का दे दिया। दरअसल, ओवर डालने के बाद सैम करन डीप में फील्डिंग कर रहे थे और कैमरामैन के करीब आने पर उन्होंने दाहिने हाथ से कैमरे को धक्का दिया।