सैम पित्रोदा के कौन-कौनसे बयानों को लेकर अब तक छिड़ चुका है विवाद?
इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के कई बयानों को लेकर विवाद हो चुका है। 'पूर्वी भारतीय लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे दिखते हैं’ बयान से पहले उन्होंने सिख दंगों (1984) को लेकर 'हुआ तो हुआ' कहा था। विरासत टैक्स, राम मंदिर और बालाकोट एयरस्ट्राइक पर दिए गए उनके बयानों को लेकर भी विवाद हुआ था।