सैमसंग ने पेश किया आगे और पीछे दोनों तरफ फोल्ड होने वाला कॉन्सेप्ट फोन, जारी हुई तस्वीर
सैमसंग ने लास वेगस (अमेरिका) में सीईएस 2024 टेक्नोलॉजी इवेंट में अपना 'इन ऐंड आउट फ्लिप' कॉन्सेप्ट फोन पेश किया है। यह फोन आगे और पीछे दोनों तरफ लगभग 360 डिग्री तक फोल्ड हो सकता है। सैमसंग ने इस कॉन्सेप्ट फोन की तस्वीर जारी कर कहा कि फोन को फोल्ड करने के बाद भी यूज़र्स डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकेंगे।