सैमसंग ने रूस में बंद की उत्पादों की शिपिंग, यूक्रेन को $60 लाख करेगा दान
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान को लेकर रूस में अपने सभी उत्पादों के शिपमेंट पर रोक लगा दी है और कहा कि वह यूक्रेन के लोगों के लिए $60 लाख दान करेगा। रॉयटर्स के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज की 2021 की चौथी तिमाही में रूस के स्मार्टफोन मार्केट में 30% की सबसे बड़ी हिस्सेदारी थी।