सैमसन के डिसमिसल पर दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ का आक्रामक रिऐक्शन हुआ वायरल
आईपीएल-2024 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के डिसमिसल पर दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल के आक्रामक रिऐक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। मैच में 86-रन बनाने वाले सैमसन जब अंपायर के अंतिम फैसले का इंतज़ार कर रहे थे तब पार्थ 'आउट, आउट' बोल रहे थे। सैमसन का कैच बाउंड्री लाइन पर शे होप ने पकड़ा था।