सैमसन ने की आईपीएल में आरआर के लिए सर्वाधिक बार कप्तानी करने के रिकॉर्ड की बराबरी
संजू सैमसन ने आईपीएल में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए सबसे ज़्यादा मैच (56 मैच) में कप्तानी करने के शेन वॉर्न के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने 40 मैचों में आरआर की कप्तानी की है। संजू की कप्तानी में आरआर ने 30 मैचों में जीत हासिल की है।