सैयद मोहसिन रज़ा चुने गए पीसीबी के चीफ, 15 महीने में पद संभालने वाले छठे शख्स बने

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सैयद मोहसिन रज़ा नकवी मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के 37वें पूर्णकालिक अध्यक्ष चुने गए और उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। वह पिछले 15 महीनों में पीसीबी अध्यक्ष का पद संभालने वाले छठे व्यक्ति हैं। गौरतलब है, 19 जनवरी को ज़का अशरफ ने पीसीबी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

Load More