'सैराट' के बाद मराठी फिल्म में अबतक की दूसरी सर्वाधिक कमाने वाली फिल्म बनी रितेश की 'वेड'

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'वेड' मराठी इंडस्ट्री में 'सैराट' (2016) के बाद अबतक की दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने रविवार को ट्वीट किया कि फिल्म की रफ्तार धीरे होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 16-दिन में करीब ₹45 करोड़ की कमाई की है।

Load More