सॉफ्ट हिंदुत्व अपना रही है कांग्रेस, बीजेपी से मुकाबले की स्थिति में नहीं: येचुरी
सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को कहा है कि कांग्रेस पार्टी 'सॉफ्ट हिंदुत्व' को अपना रही है जिसने उसे पहले की तुलना में कमजोर बना दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे को केवल धर्मनिरपेक्षता के दृढ़ अनुपालन से ही हराया जा सकता है। बकौल येचुरी, कांग्रेस बीजेपी से मुकाबले की स्थिति में नहीं है।