सॉफ्टबैंक ने ब्लॉक डील के ज़रिए ₹1,040 करोड़ में बेचे ज़ोमैटो के 9.28 करोड़ शेयर
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ज़ोमैटो में ब्लॉक डील के ज़रिए करीब 9.28 करोड़ शेयरों (1.1% हिस्सेदारी) को ₹1,040.50 करोड़ में बेचा गया है जिसके बाद कंपनी के शेयर शुक्रवार को तेज़ी के साथ खुले। बकौल रिपोर्ट्स, यह बिक्री जापानी टेक दिग्गज और इन्वेस्टमेंट बैंक सॉफ्टबैंक ने की है। शुरुआती कारोबार में ज़ोमैटो का शेयर करीब 2.55% बढ़कर ₹114.5 पहुंच गया।