सॉरी पापा, जिससे प्यार करता हूं आज उसकी शादी है: सुसाइड नोट में बिहार के पुलिसकर्मी का बेटा
बिहार के पटना में तैनात एक पुलिसकर्मी के बेटे ने हाजीपुर स्टेशन के पास एक होटल में खुदकुशी कर ली है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है, "सॉरी मां-पापा आपने कभी मेरी इच्छा जानने की कोशिश नहीं की…मैं जिस लड़की से प्यार करता हूं आज उसकी शादी है। मुझे माफ कर दीजिएगा।"