सॉरी पापा, मुझसे जेईई नहीं हो पाएगा: कोटा में सुसाइड करने वाला बिहार का 16 वर्षीय छात्र
भागलपुर (बिहार) के 16-वर्षीय छात्र ने राजस्थान के कोटा में ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है। कोटा के डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है, "सॉरी पापा…मुझसे जेईई नहीं हो पाएगा।" पुलिस ने कहा कि छात्र ने इस साल 29 जनवरी और 19 फरवरी को कोचिंग में आयोजित टेस्ट को छोड़ दिया था।