सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता हुए कोविड-19 से संक्रमित
भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। मेहता ने बताया, "मुझे शनिवार से (कोविड-19 के) हल्के लक्षण थे, इसलिए मैंने शनिवार से ही खुद को आइसोलेट कर लिया था।" मेहता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हो पाने के लिए खेद व्यक्त किया।