सोच रहा हूं फूड ब्लॉगर बन जाऊं: बेंगलुरु के रेस्टोरेंट्स में खाना खाने के बाद कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बेंगलुरु के कुछ रेस्टोरेंट्स में खाना खाया है। रेस्टोरेंट्स में खाना खाने के बाद कार्तिक ने कुछ तस्वीरें व वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "सोच रहा हूं कि फूड ब्लॉगर बन जाऊं।" पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा, "आधी प्लेट खाने के बाद याद आता है कि फोटो भी लेनी है।"