सोचता हूं कि 'मैंने ये क्या पहना था?': ताज महल में पत्नी को प्रपोज़ करने पर डीविलियर्स
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ए.बी. डीविलियर्स ने ताजमहल में पत्नी डैनियल को प्रपोज़ करने को लेकर कहा है, "मुझे उस दिन के अपने ड्रेस को लेकर पछतावा है...बीते दिनों को याद करता हूं तो सोचता हूं कि मैंने ये क्या पहना था?" बकौल डीविलियर्स, "वह किस तरह की जींस है? (शायद) यह बड़े बॉटम वाली पैची जींस की तरह थी।"