सोचा था लोग मुझे पसंद करेंगे व प्यार देंगे: 'द आर्चीज़' के नकारात्मक रिव्यूज़ पर अगस्त्य
अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती व ऐक्टर अगस्त्य नंदा ने अपनी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज़' को मिले नकारात्मक रिव्यूज़ को लेकर 'फिल्म कम्पैनियन' से बात की है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था कि इससे कैसे डील करना है। सोचा था कि लोग मुझे पसंद करेंगे और प्यार देंगे।" उन्होंने बताया, "लगता था बहुत आसान होगा लेकिन ऐसा नहीं है।"