सोनम कपूर ने मुंबई में ₹32 करोड़ में बेचा अपना लग्ज़री अपार्टमेंट
इंडेक्सटैप डॉट कॉम द्वारा ऐक्सेस किए गए दस्तावेज़ों से पता चला है कि अभिनेत्री सोनम कपूर ने मुंबई में अपना लग्ज़री अपार्टमेंट करीब ₹32 करोड़ में बेच दिया है। 5,533 वर्ग फीट के बिल्ट-अप एरिया वाले अपार्टमेंट के साथ 4 कार पार्किंग स्लॉट हैं। स्थानीय ब्रोकर्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने 2015 में लगभग ₹17-₹18 करोड़ में यह अपार्टमेंट खरीदा होगा।