सोनम कपूर ने शेयर किया 'फिलिस्तीनी बच्चों की ज़िंदगी भी उतनी ही कीमती है' वाला पोस्ट
ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने इज़रायल-हमास युद्ध के बीच 'फिलिस्तीनी बच्चों की ज़िंदगी भी उतनी ही कीमती है' वाला पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उसमें लिखा है, "इज़रायली बच्चों की तरह...फिलिस्तीनी बच्चों के प्रति भी हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है...अगर आपको सिर्फ इज़रायल या केवल गाज़ा के लोगों की परवाह है तो असल में आपको इंसान की परवाह है ही नहीं।"