सोनम कपूर बनीं लंदन के टेट मॉडर्न म्यूज़ियम में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कलाकार
लंदन के टेट मॉडर्न म्यूज़ियम ने अभिनेत्री सोनम कपूर को दक्षिण एशिया अधिग्रहण समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया है। म्यूज़ियम में शामिल होने वालीं सोनम एकमात्र भारतीय कलाकार हैं और दक्षिण एशियाई कला को बढ़ावा देना उनकी ज़िम्मेदारी होगी। इसे लेकर सोनम ने कहा, "दक्षिण एशिया की कला को वह वैश्विक मान्यता मिलेगी जिसकी वह हकदार है।"