सोनम की गोद भराई में अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हुए सिंगर लियो, कहा- इनसे फर्क नहीं पड़ता
अभिनेत्री सोनम कपूर की गोद भराई में वन-पीस ड्रेस पहनने पर ट्रोलिंग झेलने को लेकर गायक लियो कल्याण ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "इनसे मुझे फर्क नहीं पड़ता...कुछ (कमेंट्स) मज़ाकिया होते हैं...अपने दोस्तों के साथ उनपर हंसता हूं।" बकौल लियो, "नफरत भरे कमेंट्स याद दिलाते हैं...मैं सचमुच लोगों और सामाजिक मानदंडों को चुनौती दे रहा हूं।"