सोनम को 'बुली' करने वाले से 'जोश' के शाहरुख की तरह लड़ने गया था, आंख काली पड़ गई: अर्जुन

'कॉफी विद करण' में अर्जुन कपूर के साथ शामिल हुईं सोनम कपूर ने बताया कि स्कूल में बुली किए जाने पर उन्होंने अर्जुन से मदद मांगी थी। इस पर अर्जुन ने कहा, "मैं उसके (बुली) पास गया...सोचा कि शाहरुख खान की 'जोश' की...तरह 2-गैंग की लड़ाई होगी लेकिन...(झगड़े में) मेरी आंख काली पड़ गई...और स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया।"

Load More