सोनम ने राणा की 'बॉलीवुड की बड़ी हीरोइन' वाले कमेंट के बाद 'छोटी सोच' को लेकर शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री सोनम कपूर ने अभिनेता राणा दग्गुबती की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। राणा ने कहा था कि अभिनेता दुलकर सलमान को 'बॉलीवुड की एक बड़ी हीरोइन' के अनप्रोफेशनल व्यवहार को चुपचाप सहन करना पड़ा था। सोनम ने इंस्टाग्राम पर एलेनर रोज़वेल्ट का एक कोट शेयर किया जिसमें लिखा था, "छोटी सोच वाले...लोगों के बारे में बात करते हैं।"