सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार से धर्मगुरु दलाई लामा को भारत रत्न पुरस्कार देने की अपील की
इंजीनियर व इनोवेटर सोनम वांगचुक ने बुधवार को कहा कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन पर उनके लिए सबसे अच्छा तोहफा होगा कि सभी केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न पुरस्कार देने की अपील करें। वांगचुक ने एक वीडियो शेयर कर कहा, "दलाई लामा ने अपने जीवन काल में भारत के मूल्यों को विश्वभर में फैलाया है।"