सोनाली फोगाट की संपत्ति हड़पने के लिए पीए और उसके दोस्त ने की थी उनकी हत्या: सीबीआई

सोनाली फोगाट हत्याकांड को लेकर सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर कहा है कि सोनाली के निजी सहायक (पीए) सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर ने संपत्ति हड़पने के लिए उनकी हत्या की थी। गोवा के एक कोर्ट में दायर 1,000 पन्नों की चार्जशीट में कहा गया कि आरोपियों ने हत्या से पहले सोनाली को ड्रग्स लेने पर मजबूर किया था।

Load More