सोनिया गांधी का लोकतंत्र व न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर बयान भ्रामक है: किरण रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के 'चुप्पी से देश की समस्याएं हल नहीं होंगी' बयान पर कहा है, "वह लोकतंत्र पर लेक्चर दे रही हैं? न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर कांग्रेस का बयान भ्रामक है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी को न्यायपालिका की स्वतंत्रता की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।"