सोनिया गांधी की हालत स्थिर है, सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है: अस्पताल
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉक्टर अजय स्वरूप ने शुक्रवार को बताया कि सांस के संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, "उनकी (सोनिया गांधी) सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।" सोनिया गांधी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।