सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोविड-19 से संक्रमित
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। प्रियंका ने ट्वीट कर बताया कि उनमें हल्के लक्षण हैं। उन्होंने कहा, "मैंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे सभी आवश्यक सावधानियां बरतें।"