सोनिया गांधी के विचारों से सहमत नहीं हैं: राजीव गांधी की हत्या के दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि पार्टी सोनिया गांधी के विचारों से 'असहमत' है। उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी अपने निजी विचारों की हकदार हैं।" गौरतलब है, सोनिया ने दोषी नलिनी के प्रति नरमी बरतने की अपील की थी जिसके बाद उसकी सज़ा को घटाकर उम्रकैद कर दिया गया था।