सोनिया गांधी को दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ब्रोंकाइटिस से पीड़ित हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी को सांस से जुड़े संक्रमण के चलते जनवरी में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।