सोनिया गांधी को भेजे गए ईडी के समन के खिलाफ कांग्रेस 26 जुलाई को करेगी 'सत्याग्रह'
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी 26 जुलाई को नैशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी के सामने पेश होंगी। इसके खिलाफ कांग्रेस ने उस दिन 'सत्याग्रह' करने की घोषणा की है। कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों, महासचिवों और कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्यों को दिल्ली में आयोजित होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने के लिए कहा है।