सोनिया गांधी को हल्के बुखार के चलते दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को हल्के बुखार के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। वह इस साल तीसरी बार इस अस्पताल में भर्ती हुई हैं और वह मार्च में भी बुखार को लेकर यहां भर्ती हुई थीं।