राजस्थान विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया है। सोनिया गांधी के अलावा बीजेपी के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ भी राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। गौरतलब है कि सोनिया ने 2019 में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।