सोनिया गांधी बनाई गईं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी की बैठक में हुआ फैसला

कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) ने शनिवार को सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। सोनिया इससे पहले मार्च 1998 से दिसंबर 2017 तक पार्टी की अध्यक्ष रह चुकी हैं। दरअसल, 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने 3 जुलाई को आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Load More