सोनिया ने नहीं किया पूछताछ खत्म करने का अनुरोध, ईडी के पास पूछने को कुछ नहीं था: कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने ईडी से पूछताछ खत्म करने का अनुरोध किया था। बकौल जयराम, सोनिया से 2-3 घंटे तक पूछताछ की गई जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें जाने की अनुमति दी क्योंकि उनके पास पूछने के लिए और कुछ नहीं था।