सोनिया पर बयान को लेकर राज्यसभा में पीएम के खिलाफ दिया गया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

कांग्रेस ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने पिछले संसद सत्र में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। दरअसल, पीएम ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू पीढ़ी का कोई भी व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से क्यों डरता है?

Load More