सोनिया, राहुल व प्रियंका ने दिल्ली में की बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मुलाकात

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी व पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज (सोमवार) दोपहर दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर कांग्रेस ने X पर शेयर की है। हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंची थीं।

Load More