सोनिया से ईडी की पूछताछ के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रोकी ट्रेन
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रेन को रोका व रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। यूथ कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "हर ज़ोर ज़ुल्म की टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है!"