सोनी ने माइकल जैक्सन के म्यूज़िक संग्रह की आधी हिस्सेदारी $600 मिलियन में खरीदी: बिलबोर्ड
बिलबोर्ड के अनुसार, सोनी ग्रुप ने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की संपत्ति से उनके म्यूज़िक संग्रह की आधी हिस्सेदारी कम-से-कम $600 मिलियन में खरीदी है। बकौल रिपोर्ट, इस सौदे में अन्य कलाकारों के गाने शामिल हो सकते हैं जो मिजैक पब्लिशिंग का हिस्सा हैं। इससे पहले जैक्सन की संपत्ति से सोनी/एटीवी म्यूज़िक पब्लिशिंग को आधी हिस्सेदारी बेची गई थी।