सोनी म्यूज़िक ने रूस में अपने सभी परिचालन बंद करने का फैसला किया है। अमेरिकी मीडिया कंपनी 'वैराइटी' ने कंपनी के हवाले से बताया है, "सोनी म्यूज़िक ग्रुप यूक्रेन में शांति और हिंसा को समाप्त करने की अपील करता है।" बकौल सोनी म्यूज़िक, "हम पीड़ितों की सहायता के लिए वैश्विक मानवीय राहत प्रयासों के अपने समर्थन को जारी रखेंगे।"