सोनू निगम को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण, शेयर की तस्वीर
गायक सोनू निगम को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण मिला है। सोनू ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर निमंत्रण पत्र की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "ऐतिहासिक निमंत्रण।" गौरतलब है कि सिंगर कैलाश खेर, अभिनेता रजनीकांत, अनुपम खेर और फिल्ममेकर सुभाष घई को भी निमंत्रण भेजा गया है।